डिज्नी यूटीवी की नई पसंद सन्नी लियोन
भले ही सन्नी लियोन की पहली फिल्म जिस्म 2 ने बॉक्सऑफिस पर पानी ना मांगा हो लेकिन जब से उन्होंने भारतीय सरजमीं पर पैर रखा है, तब से ही उनकी डिमांड लगातार बनी हुई है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि सन्नी लियोन के सबसे बड़ो बैनरों में से एक डिज्नी यूटीवी ने साइन किया है जो सन्नी की अब तक की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म है।
डिज्नी यूटीवी एक बड़ा ब्रांड है, जिनके साथ काम करना बड़ी बात मानी जाती है, हालांकि डिज्नी यूटीवी और सन्नी लियोन इस मसले पर कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सन्नी को किसी भी कीमत पर डिज्नी यूटीवी साइन करना चाहता है।
गौरतलब है कि भट्ट कैंप की प्लाप फिल्म जिस्म 2 से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2, कैजाद गुस्ताद की जैकपाट और देवांग ढलोकिया की फिल्म टीना एंड लोलो में काम कर रही हैं।
आईये देखते हैं सन्नी लियोन की कुछ रोचक तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











