बड़े बैनरों की पसंद बनीं ग्लैमरस सन्नी लियोन
कल ही हमने आपको बताया था कि सन्नी लियोन को अपनी एडल्ट इमेज से कोई परेशानी नहीं है, सन्नी लियोन बड़े ही दावे और घमंड के साथ कहती हैं कि वो अपनी पोर्न इमेज से बाहर नहीं आना चाहती हैं।
तो शायद उनकी यह बेबाकी ही बड़े बैनरों को उनकी ओर आकर्षित कर रही है जिसकी वजह से लोग उन्हें साइन करने में लगे हुए हैं। खबर आ रही है कि भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सन्नी लियोन को डिज्नी यूटीवी ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया है।
डिज्नी यूटीवी एक बड़ा ब्रांड है, जिनके साथ काम करना बड़ी बात मानी जाती है, हालांकि डिज्नी यूटीवी और सन्नी लियोन इस मसले पर कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सन्नी को किसी भी कीमत पर डिज्नी यूटीवी साइन करना चाहता है।
गौरतलब है कि भट्ट कैंप की प्लाप फिल्म जिस्म 2 से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2, कैजाद गुस्ताद की जैकपाट और देवांग ढलोकिया की फिल्म टीना एंड लोलो में काम कर रही हैं।
सन्नी को लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं जिसके पीछे निसंदेह सन्नी कि बेबाकी और बिंदासपन है। फिलहाल सन्नी अपने साइन किेये प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाने में तत्पर हैं, देखते हैं फिल्मी दर्शक सन्नी को स्वीकारते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
