सन्नी ने कहा उनकी रात बना दी दिल्ली वालों ने!

बॉलीवुड की सेक्सी और हॉट अभिनेत्री सन्नी लियोन ने हाल ही में दिल्ली में नये साल की शाम पर आयोजित एक पार्टी के दौरान परफॉर्मेंस दी। ये उनकी पहली लाइव डांस परफॉर्मेंस थी। इस परफॉर्मेंस के दौरान सन्नी के फैन्स काफी संख्या में उनका डांस देखने पहुंचे और सभी ने सन्नी की परफॉर्मेंस पर जमकर तारीफ की साथ ही सन्नी के साथ साथ उन्होंने भी जमकर डांस किया। सन्नी भी दिल्ली शहर में रह रहे अपने फैन्स के इतने उत्साह को देखकर काफी खुश हुईं और वापस आकर उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा भी कि जो लोग दिल्ली शहर में उनका परफॉर्मेंस देखने आए उन्होंने सन्नी की रात बना दी।

सन्नी लियोन ने नये साल की रात अपने परफॉर्मेंस के दौरान दिल्ली वालों के उत्साह को देखकर काफी खुशी जताई। अपने परफॉर्मेंस के बाद सन्नी लियो ने ट्वीट किया मैं बहुत खुश हूं कि कल रात इतने सारे लोग मेरी परफॉर्में देखने आए। मैं इतनी भीड़ देखकर हैरान थी। जो भी कल रात आया उसने सच में मेरी रात बना दी। ज्ञात हो कि सन्नी लियोन ने 31 दिसंबर की रात दिल्ली के फाइव स्टार ललित होटल में अपना पहला लाइव डांस परफॉर्मेंस दिया था। सन्नी के इस परफॉर्मेंस के दौरान उनके पति डेनियल वेबर भी मौजूद थे।

डेनियल वेबर ने सन्नी के परफॉर्मेंस के बाद कहा कि सन्नी का परफॉर्मेंस लाजवाब था। वैसे अब सन्नी जहां होंगी वहां मस्ती तो होनी है और साथ ही लोगों का मनोरंजन भी होना है। सन्नी के इस शो को कई विवादों से भी घेरा गया लेकिन आखिरकार सन्नी ने परफॉर्मेंस दी और दिल्ली के लोगों ने दिल खोलकर सन्नी का स्वागत भी किया और उनके परफॉर्मेंस की तारीफ भी की। सन्नी लियोन ने कैटरीना कैफ के चिकनी चमेली, डिस्को दिवाने जैसे कई बेहतरीन आइटम नंबर्स पर परफॉर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X