कैसा होगा वो लवमेकिंग सीन जिसमें सन्नी भी शर्मा गईं
अभिनेत्री सन्नी लियोन अपनी आने वाली फिल्म जिस्म 2 के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ एक लव मकिंग सीन की शूटिंग में व्यस्त थी जहां बार बार निर्देशक पूजा भट्ट द्वारा सीन का रीटेक लिया गया। सेट पर मौजूद एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेत्री सन्नी लियोन इसमें अपने आपको असहज महसूस कर रही थी। साथ ही वो कुछ ज्यादा ही शर्मा भी रहीं थी।
इस पूरे विषय पर फिल्म के निर्माता महेश भट्ट से जब पुछा गया तो उन्होंने इस खबर कि पुष्टि करते हुए कहा कि, एक पोर्न स्टार होने से पहले सन्नी एक महिला है और कोई भी महिला इस तरह के दृश्य देने में अपने को असहज महसूस करेगी। सन्नी कि तारीफों के पुल बांधते हुए महेश ने कहा कि जो नजर आता है वो होता नही है जैसे हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती, जंग में जा रहा हर आदमी बहादुर नहीं होता, धर्म कार्यों से जुड़ा हर व्यक्ति साधू नहीं होता। उसी प्रकार हर पोर्न स्टार बोल्ड नहीं होता और सन्नी उन्ही लोगों में से है जिनके अन्दर इस पेशे से जुड़े रहने के बावजूद शर्म बाकी है।
गौरतलब है कि रियलिटी शो बिग बॉस के जरिये फिल्म जिस्म 2 पाने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन इस फिल्म में "इजना" नाम कि महिला का किरदार निभा रही हैं।जिसमें इनके अभिनेता रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह हैं।


Click it and Unblock the Notifications
