सनी लियोन ने पति डेनियल को दिया हेड मसाज- तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जोकि तेजी से वायरल हो जाते हैं और लोग उसको काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। बात करें अभिनेत्री सनी लियोन की तो काफी समय से वो अपने परिवार के साथ सेल्फ क्वारंटीन हैं और बाहर काफी कम आ रही हैं। इस समय उन्होने एक वीडियो साझा किया है जिसको लोग काफी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि सनी लियोन इस वीडियो में अपने पति डेनियल के साथ नजर आ रही हैं और वो उनको हेड मसाज दे रही हैं।
हेड मसाज को लेकर मशहूर है कि ये सबसे बेहतरीन स्ट्रेस दूर करता है और आपको रिलैक्स करता है। इसको शेयर करते हुए सनी लियोन ने लिखा है कि.. 'किसने इस हेड मसाजर को इस्तेमाल किया है?

जिसने भी इसकी खोज की है, वह जीनियस है। उस दोस्त को टैग करें तो जिसे यह यूज करना पसंद है।' गौरतलब है कि सनी लियोन इस समय यूएस में समय बिता रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह फिल्म 'वीरमहादेवी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो कई एलबम्स और गानों का हिस्सा बनने वाली हैं जिसके लिए हाल ही में वो शूट करती नजर आईं थीं।
फिलहाल आप देखिए सनी लियोन और उनके पति का ये वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सनी लियोन काफी ज्यादा खुश और मस्ती में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications