..................... Sunny Leone gets uncomfortable seeing children on the sets of Hate story 2 - Hindi Filmibeat

'हेटस्टोरी 2' के सेट पर बच्चों ने किया सन्नी को पानी-पानी

एडल्ट स्टार सन्नी लियोन.. को लोग बिंदास, बेबाक और बहादुर कहते हैं। पोर्न की दुनिया में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सन्नी लियोन ने अपने अंदर बहुत कुछ चेंज कर डाला है और उनकी पूरी कोशिश है कि वो अपने आप को इंडियन अभिनेत्री के तौर पर पहचान दिलाये। हालांकि उनकी सेक्सी इमेज इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं कर पा रही है।

हाल ही में सन्नी लियोन विक्रम भट्ट की फिल्म 'हेटस्टोरी 2' के आयटम नंबर पिंक लिप्स की शूटिंग कर रही थी, जिसमें सन्नी की हॉट अदाएं जारी थीं। लेकिन तभी सन्नी को लगा कि कुछ गड़बड़ है।

सन्नी ने देखा कि उन्हें शूटिंग करते हुए कुछ बच्चे देख रहे हैं और हंस रहे हैं। सन्नी ने तुरंत शूटिंग बीच में रोक दी और कहा कि बच्चों को यहां से बाहर ले जाया जाये लेकिन बच्चे तो मानने को ही तैयार नहीं थे।

सन्नी के पिंक लिप्स ने उड़ायी सुरवीन के रातों की नींद?

फिर सन्नी ने खुद बच्चों को प्यार से समझाया और कहा कि यह सबकुछ जो यहां चल रहा है ना, वो बच्चों के लिए नहीं है जिसके बाद ही बच्चे शूटिंग प्वाइंट से गायब हुए। मालूम हो कि विक्रम भट्ट की सीक्वेल मूवी में सुरवीन चावला और जय भानुशाली लीड रोल में हैं।

फिल्म में सुंशात सिंह भी है। फिल्म का निर्देशन विशाल पांडया कर रहे हैं। फिल्म के दो गाने पहले ही हिट हो चुके हैं जिसमें कि ग्लैमर का तगड़ा छोंका लगाया गया है देखते हैं कि सन्नी कि पिंक लिप्स पर्दे पर क्या कमाल करते हैं?

एक नजर सन्नी के पिंक लिप्स वाले गानों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X