सन्नी के जन्मदिन पर उन्हें हीरों से तोल दिया डेनियल ने, अचानक इतना प्यार
वैसे सन्नी के चाहने वालों का कहना है कि अचानक से हीरों और पन्नों के हार को देने के इस सरप्राइज के पीछे डेनियल का आखिर प्लान क्या था हालांकि सन्नी लियोन का कहना है कि डेनियल के इस प्यार के पीछे कोई वजह नहीं है लेकिन असल में बात ये है कि सन्नी अपने जन्मदिन पर अपनी मां को इतना याद करती हैं कि उन्हें खुश करने के लिए डेनियल हमेशा कुछ नया सोचते हैं। हालांकि हीरे व पन्नों से सन्नी को कोई खास लगाव नहीं है लेकिन हर औरत की ही तरह हीरे देख कहीं ना कहीं सन्नी के दिल में भी खुशी तो महसूस होती ही है।
सन्नी जबसे बॉलीवुड में आई हैं तबसे उनकी किस्मत बदल सी गयी है। डेनियल उनके पतिदेव होने का साथ ही उनके मैनेजर के तौर पर उनका सारा काम भी संभालते हैं। जबरदस्त कमाई से डेनियल व सन्नी दोनों ही काफी खुश हैं और अब अपने परिवार को भी आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। ऐसे में ये हीरों का हार देकर शायद डेनियल सन्नी के इस फैसले पर अपनी खुशी जता रहे हैं कि इतने सालों बाद आखिरकार सन्नी लियोन ने अपने परिवार को आगे बढ़ाने की बात पर सहमति जताई है। तो देखते हैं ये हीरे और पन्ने की चमक कब तक रंग लाती है और सन्नी के जीवन में जूनियर सन्नी या जूनियर डेनियल का आगमन होता है।


Click it and Unblock the Notifications












