बिहार की JE परीक्षा में सनी लियोन ने किया टॉप- सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक

व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर से बिहार सरकार घेरे में आ गई है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे सरकारी नौकरी के क्षेत्र में भी लापरवाही का जीता जागता सुबूत मिल है। बता दें कि हाल ही में बिहार की पीएचईडी विभाग में जूनियर इंजीनियर के लिए निकली वैकेंसी में अभिनेत्री सनी लियोन का नाम सबसे टॉप पर है। इस खबर के सामने आते ही अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

इतना ही नहीं बल्कि इस मेरिट लिस्ट की मानें तो उन्होंने परीक्षा में सनी लियोन ने 98.5 प्रतिशत स्कोर किया है और एजुकेशन प्वाइंट में 73.50 अंक मिले हैं। एक्सपीरियंस प्वाइंट के रूप में 25 नंबर मिले हैं।

sunny leone, सनी लियोन

इसका मतलब ये है कि बिहार में उनकी नौकरी पक्की है। अगर आप ये सोच रहें हैं कि सनी लियोन बिहार में जूनियर इंजीनियर की नौकरी करने वाली हैं तो रुक जाइए।

इस बारे में बताते हुए बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि ये कुछ शरारती तत्वों की हरकत हैं जिसके बारे में जानकार हासिल की जा रही है।

उन्होने ये भी कहा कि अगर कुछ गड़बड़ी समझ में आई तो तुरंत कार्यवाही होगी। अब आपको ये बता दें कि सनी लियोन नाम की ये अभ्यर्थी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं..

क्योंकि ये 13 मई, 1991 को जन्मी सनी लियोन नामक महिला है जिनका एप्लिकेशन आइडी जेइसी/0031211 है और उनके पिता का नाम लियोना लियोन लिखा है। अब इसपर क्या मामला सामने आता है इसकी जांच हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X