First Look: जिस्म नहीं अदाओं से सन्नी जितेंगी 'जैकपॉट'
पिछले लंबे समय से एडल्ट स्टार सन्नी लियोन की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के आने के चर्चे हैं जिसे कि एकता कपूर बना रही हैं लेकिन एकता की फिल्म का तो अभी अता-पता नहीं है लेकिन इससे पहले सन्नी लियोन की दूसरी फिल्म जैकपॉट का पहला लुक मीडिया के सामने आ गया। फिल्म में सन्नी सुनील जोशी और नासिरूद्ददीन शाह जैसे कलाकारों के साथ काम कर रही हैं।
गौरतलब है कि सन्नी लियोन की पहली हिंदी फिल्म पूजा भट्ट निर्मित जिस्म 2 थी जो कि फ्लॉप थी।
फिल्म के पहले लुक में सन्नी एक ऑरेंज कलर के स्लीवलेस ड्रेस में हैं और एक्टर सुनील जोशी के साथ किसी को बड़े ही गुस्से में निहार रही हैं। सन्नी आरेंज ड्रेस की सिल्वलेस ड्रेस में बला की खूबसबरत तो लग रही हैं लेकिन चेहरे पर उनके उदासी और गु्स्सा नजर आ रहा है।
फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसी फिल्म में पहली बार पर्दे पर सन्नी के पति डेनियल वीबर भी सन्नी के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे। लेकिन एक और खास बात कैजाद गुस्ताद की फिल्म जैकपॉट के बारे में पता चली है कि फिल्म में सन्नी ने पोर्न फिल्म वाला रूप धारण नहीं किया है और उन्होंने फिल्म के केवल उन्हीं सींस को हां बोली है जो कि अश्लील नहीं बल्कि बोल्ड हैं।
आईये आपको दिखाते हैं जैकपॉट का पहला लुक.. नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये और जानिये सन्नी लियोन की कुछ खास बातें..


Click it and Unblock the Notifications











