Exclusive- सन्नी लियोन का सबसे बड़ा डर, उनके बेडरुम से लेकर लिविंग रुम तक!
सुनकर शायद आपको हंसी आ जाए लेकिन सन्नी लियोन का ये बड़ा और रोंगटे खड़े कर देने वाला डर है मच्छर का डर। सन्नी लियोन जो कि आजकल अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का प्रचार कर रही हैं का कहना है कि उनका सबसे बड़ा डर है मच्छरों का डर। सन्नी लियोन ने कहा उन्हें मच्छरों से बहुत डर लगता है। हालांकि इस बात को कहते हुए सन्नी खुद भी हंस पड़ीं और उनके पति डेनियल वेबर जो कि उस समय इंटरव्यू के दौरान मौजूद थे उनके चेहरे पर भी ये बात सुनकर मुस्कुराहट आ गयी। सन्नी का कहना है कि बेडरुम से लेकर लिविंग रुम तक जाते समय उन्हें मच्छरों का ही डर रहता है। यहां तक कि मच्छरों के बारे में सोचकर भी सन्नी को अजीब सा महसूस होने लगता है।
ज्ञात हो कि हाल ही में सन्नी लियोन ने अपनी अगली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के एक डरावने शॉट की शूटिंग के दौरान एक गंदे पानी के तालाब में उतरना मंजूर किया। जबकि उस गंदे पानी में जहरीले कीड़े होने की भी संभावना जताई गयी थी। लेकिन सन्नी ने प्रोफेशनल होने के नाते अपने काम को पहले रखकर इस शूटिंग को पूरा किया। हालांकि उसके बाद सन्नी लियोन काफी बीमार पड़ गयीं और उन्हें घरपर ही रहकर कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गयी। आज भी जब सन्नी को वो शूटिंग का दिन याद आता है तो सन्नी कांप उठती हैं क्योंकि सन्नी के लिए वो किसी टास्क से कम नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications
