सनी लियोन का प्राइवेट प्लेन क्रैश होते होते बचा..सभी सुरक्षित
सनी लियोन का प्लेन क्रैश होते होते बच गया, उन्होंने अपने सुरक्षित होने की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी।
सनी लियोन को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है।दरअसल कल सनी लियोन का प्राइवेट प्लेन क्रैश होते होते बच गया। उनके साथ प्लेन में सनी लियोन के पति और उनके कुछ दोस्त भी मौजुद थे। इस दुर्घटना की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है।
हालांकि अब सनी लियोन बिल्कुल ठीक हैं और साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें घटना की जानकारी दी।उन्होंने साथ ही इसके लिए भगवान की शुक्रिया भी अदा किया कि वो और सभी प्लेन में सवार सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
सनी लियोन ने साथ ही पायलट की भी बहुत ज्यादा तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये पायलट की सूझ बुझ का ही नतीजा था कि हम सब सुरक्षित बच गए। सनी लियोन ने जैसे इस खबर सोशल मीडिया पर शेयर की हर कोई उनसे हाल चाल लेने लगा।
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि जिंदगी में सबसे बुरा अनुभव होता है जब पायलेट भी प्रार्थना करने लगे कि कुछ चमत्कार हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











