अब ट्रिपल एक्स बेचेंगी मैडम सेक्स..
हेडलाइन पढ़कर आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां सही पहचाना आपने हम बात कर रहे हैं पोर्न स्टार सन्नी लियोन की। जिनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है, इसलिए तो उन्हें एनर्जी ड्रिंक को लांच करने के लिए कहा गया है क्योंकि सन्नी को देखकर अच्छे-अच्छों को एनर्जी आ जाती है। इसलिए सचिन जोशी ने उन्हें अपने ड्रिंक का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। जिसका नाम है ट्रिपल एक्स यानी XXX
सेक्स बम के नाम से मशहूर सन्नी लियोन से अच्छा और कोई नहीं हो सकता था, इस ड्रिंक का एम्बेसडर। फिलहाल सन्नी ने इस ड्रिंक के लांचिग के मौके पर कहा कि इसका ड्रिंक का टेस्ट काफी अच्छा है और इस ब्रांड से जुड़कर खुश हूं। ऐसी खबर है कि सन्नी लियोन ने इसके प्रचार के लिए डेढ़ करोड़ रूपये लिये हैं।
आपको बता दें कि अपनी सफलता से खुश सन्नी के पांव इन दिनों जमीन पर पर नहीं हैं। उनका पहला आयटम नंबर लैला ..जो कि उन्होंने संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म शूट आउट एट वडाला में किया है, इन दिनो सुपरहिट हो गया है। इसलिए उन्हें लगता है कि जब लैला हिट हो गया तो उनकी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 तो सुपरहिट होंगी।सन्नी ने दावा किया है कि उनकी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 सुपरहिट होगी। लोग उनके काम को पसंद करेंगे। फिल्म की कहानी काफी अच्छी है, फिल्म में उन्होंने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है। सन्नी को लगता है कि रागिनी एमएमएस 2 उन्हें उनकी पोर्न इमेज से भी बाहर निकालेगी।


Click it and Unblock the Notifications
