..................... Sunny Leone, Ekta Kapoor Promote 'Ragini MMS 2' on 'Comedy Nights with Kapil' - Hindi Filmibeat

Pics: कपिल के घर पर एकता ने उगला सच, कहा बेरंग है मेरी लाइफ

लोगों का अपने सीरयल के माध्यम से भरपूर मनोरंजन करने वाली एकता कपूर का कहना है कि उनके जीवन में फन छोडकर हर कुछ है। एकता ने यह सच्चाई कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में उगली।

एकता इस शो में अभिनेत्री सन्नी लियोन के साथ 'रागिनी एमएमएस 2' का प्रमोशन करने आयी थीं। एकता ने कहा कि अपनी लाइफ में मस्ती की कमी को पूरी करने के लिए ही उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2' की अभिनेत्री सन्नी लियोन के साथ मनोरंजन से परिपूर्ण शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में जाने का निर्णय लिया।

.रात को सोने नहीं देगी 'रागिनी एमएमएस 2'..

एकता ने कहा, "यह बहुत लोकप्रिय शो है। यह स्पष्ट तौर से हमेशा ही मेरे टेलीविजन धारावाहिक 'जोधा अकबर' को टक्कर देता है। मैं यहां इसलिए आई हूं कि मैंने इसके बारे में बहुत सुना और थोड़ा बहुत देखा भी है कि शो में बहुत मस्ती होती है और मेरी जिंदगी से मस्ती गायब है। उन्होंने कहा, "मैं आनंद लेने और चिंता से छुटकारा पाने के लिए आई हूं।"

गौरतलब है कि भूषण पटेल निर्देशित 'रागिनी एमएमएस 2' में दिव्या दत्ता, संध्या मृदुल, परवीन डबास भी हैं। फिल्म 21 मार्च को प्रदर्शित होनी है।

आईये देखते हैं 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर एकता और सन्नी की तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X