सन्नी के देसी लुक को टक्कर देंगी शांति डायनामाइट
सन्नी लियोन जो कि आजकल कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ रही हैं को टक्कर देने के लिए एक और पॉर्न एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। खबर है कि 21 वर्षीय यूके की पॉर्न स्टार शातिं डायनामाइट सन्नी लियोन के देसी लुक को चैलेंज करने के लिए बॉलीवुड निर्देशक सौरभ मलिक की फिल्म में नज़र आएंगी। सन्नी लियोन आजकल एकता कपूर की अगली फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में आईटम सॉंग करती नज़र आने वाली हैं। सन्नी लियोन पहली पॉर्न स्टार हैं जिन्हें बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस एंट्री मिली है अब सन्नी लियोन की ही तर्ज पर यूके की पॉर्न स्टार शांति भी बॉलीवुड में एंट्री के सपने देख रही हैं।
21 वर्षीय इंडिया ओरिजन की शांति डायनामाइट यूके में रहती हैं। सौरभ मलिक ने हाल ही में अपनी फिल्म चल डॉक्टर डॉक्टर खेलें के लिए साइन किया है। शांति डायनामाइट इस फिल्म में एक आईटम सॉंग करती नज़र आएंगी। ज्ञात हो कि सौरभ मलिक ने पिछले साल ही फिल्म अब होगा डरना अनलिमिटेड से बॉलीवुड में एंट्री की है। बतौर एक्टर फेल हो जाने के बाद सौरभ ने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने की सोची है। दूसरी तरफ सन्नी लियोन एकता कपूर की आने वाली फिल्म शूट आउट एट वडाला में एक देसी लुक आइटम सॉंग कर रही हैं और इस आइटम सॉंग को लेकर सन्नी काफी चर्चा में हैं।
सन्नी लियोन ने 2012 में महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म को सफलता नहीं मिली लेकिन सन्नी को लोगों ने काफी पसंद किया। सेलिब्रिटी बनने वाली सन्नी पहली एसी एक्ट्रेस हैं जो कि एक पॉर्न स्टार रह चुकी हैं। अब शांति डायनामाईट जो कि सन्नी लियोन के ही नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं को उम्मीद है कि सन्नी लियोन की तरह उन्हें भी लोग पसंद करेंगे। अब देखना ये है कि सन्नी लियोन और शांति डायनामाइट में से किसे लोग ज्यादा पसंद करते हैं। बरहाल इन खबरों को सुनने के बाद एक और बात दिमाग में आ रही है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कहीं पॉर्न स्टार्स बॉलीवुड को अपना दूसरा घर ना मान लें और बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए आगे बढ़ना शुरु कर दें। सेलिब्रिटीज की ऐसी तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप


Click it and Unblock the Notifications












