जानवरों के लिए भी 'सेफ सेक्स' चाहती हैं सन्नी लियोन

पेटा के इस विज्ञापन के पोस्टर में सन्नी ने एक आंख मारते हुए कैप्शन कहा है बहुत ज्यादा सेक्स बुरा है अपने कुत्ते और बिल्ली को आज ही स्टेरलाइज़ कराएं। इस ऐड के द्वारा सन्नी ने सभी को यह बताने की कोशिश की है कि वो सभी कुत्ते और बिल्लियां जो सड़क के किनारे और जानवरों के सराय में जिंदगी जीते हैं उनके भी माता पिता हैं जो उनके पास नहीं हैं।
सन्नी ने इंटर्व्यू के दौरान कहा "मैं खरीदने नहीं बल्कि अपनाने में विश्वास रखती हूं। और ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत सारे बेसहारा कुत्ते हैं जिन्हें घर की जरुरत है। उन्हें घर नहीं मिलता लोग उनपर चिल्लाते हैं और उन्हें सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। उन्हें सिर्फ प्यार की जरुरत होती है। और अगर आप उन्हें सहारा देते हैं तो ये उनके लिए बहुत बड़ा गिफ्ट होगा।"
पेटा के अनुसार मिलियन की संख्या में प्यारे जानवर भारत की सड़को पर जिंदगी जीने के लिए लड़ रहे हैं। उनमें से कई भूख की वजह से मर जाते हैं, उन्हें लोग दुत्कारते हैं और अक्सर वो गाड़ियों के नीचे आकर दम तोड़ देते हैं। बहुत सारे जानवरों को एनिमल शेल्टर में भेज दिया जाता है क्योंकि उनके पास घर नहीं होता। इन्हें बचाने का एक ही तरीका है आप अपने कैट या डॉग को स्टेरलाईज कराएं।


Click it and Unblock the Notifications











