रागिनी एमएमएस 2 में भूत बनी हैं सन्नी, लेकिन नहीं रखतीं भूतों पर विश्वास!

सन्नी लियोन आजकल अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। सन्नी लियोनी का कहना है कि रागिनी एमएमएस 2 में सन्नी का ऐसा रुप लोगों को दिखाई देगा जो कि आज से पहले उन्होंने नहीं देखा। रागिनी एमएमएस 2 में सेक्सी सन्नी का डरावना रुप सामने आएगा जिससे लोगों को प्यार नहीं बल्कि डर लगेगा। सन्नी लियोनी ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि रागिनी एमएमएस 2 में उन्होंने इतना अलग हटकर काम किया है कि जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे।

सन्नी लियोन ने ये भी कहा कि रागिनी एमएमएस 2 से पहले लोगों ने सिर्फ सेक्सी सन्नी देखी है। लेकिन रागिनी एमएमएस 2 में सन्नी लियोन का एक ऐसा रुप लोगों को दिखाई देगा जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। ये सन्नी डरावनी है, ग्लैमर से बहुत दूर है। लेकिन ये सन्नी के जीवन का एक पहलू है। सन्नी लियोनी ने सुपर नैचुरल पावर की बात करते हुए कहा कि उन्हें खुद भूतों पर यकीन नहीं है। वो भूतों से नहीं डरतीं ना ही आत्मा के कंसेप्ट पर यकीन करती हैं। लेकिन रागिनी एमएमएस 2 में सन्नी ने ऐसी एक्टिंग की है कि लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे। सन्नी ने पूरी कोशिश की है कि लोग रागिनी एमएमएस 2 देखकर डरें और ये उनके लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस हो। लोगों को भी रागिनी एमएमएस 2 के ट्रेलर काफी पसंद आ रहे हैं फिल्म के ट्रेलर ही इतने डरावने हैं कि लोगों को यकीन है कि फिल्म भी काफी डरावनी होगी।

वैसे बॉलीवुड में हॉरर जोन की फिल्में हमेशा से ही बनती आई हैं लेकिन अक्सर ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती हैं। लेकिन रागिनी एमएमएस 2 को लेकर जितनी चर्चा है और इसके ट्रेलर को लेकर लोग जितना उत्साहित हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि सन्नी लियोन का सेक्सी रुप भले ही बॉक्स ऑफिस पर अभी तक धमाल नहीं मचा पाया हो लेकिन उनका ये डरावना रुप जरुर बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल करेगा। लोगों को ट्रेलर ही देखकर इतना डर महसूस हो रहा है कि फिल्म देखते समय लोगों की धड़कने बढ़ने के पूरे चांसेस हैं। तो अगर आप भी 21 मार्च को रागिनी एमएमएस 2 देखने का प्लान कर रहे हैं तो जरा संभल कर, सन्नी आपको भी नहीं छोड़ने वाली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X