दिवाली पर कुछ इस अंदाज़ में नजर आईं सनी लियोन- फैमिली संग क्यूट तस्वीरें वायरल- देंखे PHOTOS
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दिवाली के मौके पर खूब धूम मचाते नजर आए। कई स्टार्स ने दिवाली पार्टी की, जहां लगभग सभी सितारों शिरकत ली। वहीं, कुछ ने सिर्फ परिवार के साथ वक्त गुजारा। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोन भी अपनी फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते दिखीं। अपने तीन बच्चों और पति संग सनी लियोन फुल फैमिली पीले रंग के कपड़ों में दिखीं और उन्होंने कई क्यूट तस्वीरें सोशल मीडियो पर शेयर किया।
सनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- "वीबर्स की तरफ से आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं.." इन तस्वीरों में सनी के साथ उनके पति डैनियल, बेटी निशा और जुड़वा बेटे अशर और नोहा नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें बेहद प्यारी हैं और सभी खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्मों से अलग सनी निजी जिंदगी में कई सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं से जुड़ी हैं, जो कैंसर पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करती हैं। सनी को जानवरों से खास लगाव है और 'पेटा' से भी जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications