वीरमादेवी: सनी लियोन कर रही है घोड़े पर खतरनाक स्टंट, शूटिंग सेट से Video हुआ वायरल

अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से चर्चा में चल रही है और इस बार वो अपनी आने वाली फिल्म वीरमादेवी को लेकर चर्चा में है। काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और अब फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था बता दें कि इस लुक को खुद सनी लियोन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में पोस्ट किया था।

जिसके बाद ये लुक काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। अब फिल्म को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है जो कि आपको चौंका देगी। दरअसल सनी लियोन की इस फिल्म में एक्शन सीन खुद सनी लियोन कर रही है और काफी एनर्जी से भरी हुई है। जी हां इस बात का खुलासा खुद सनी लियोन ने किया है और एक वीडियो पोस्ट किया है।

Sunny leone, veermadevi, सनी लियोन, वीरमादेवी

इस वीडियो में सनी लियोन घोड़े पर सवार है दौड़ते हुए घोड़े पर बैठी सनी के पीछे काफी बड़ी सेना दिखाई जा रही है। दरअसल इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है और ये रिहर्सल के दौरान की वीडियो है जिसमे सनी लियोन घुड़सवारी करती हुए नजर आ रही है।

सनी लियोन इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और फिल्म की शूटिंग के साथ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। वीरमादेवी वैसे तो तमिल में शूट की जा रही है पर इसको कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

वीरमादेवी के किरदार में नजर आने वाली सनी लियोन पहली बार इस तरह का किरदार निभाने जा रही है। ये एक महिला प्रधान फिल्म होगी जिसमें सनी लियोन लीड रोल में दिखने वाली है।

इस फिल्म को ऐतिहासिक तर्ज पर बनाया जा रहा है और इसको पोंस स्टेफिन प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म का लुक और नाम देखकर इतना तो तय माना जा रहा है कि ये फिल्म सनी लियोन के जीवन और उनके करियर के लिए कुछ नया साबित होने वाली है और वो एक नया ट्रेंड सेट करने वाली है।

बता दें कि सनी लियोन के एक से बढ़कर एक लुक लगातार वायरल हो रहे है और काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे है। आपने अभी तक सनी लियोन को हॉटनेस का तड़का लगाते हुए ही देखा होगा पर अब वो सबको चौकाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X