घाघरा-चोली में सन्नी का आयटम नंबर
बेहद ही हॉट और ग्लैमरस अदाकारा सन्नी लियोन अपनी एडल्ट इमेज से बाहर निकल कर लोगों के सामने देसी अंदाज में अवतरित होने की कोशिश कर रही हैं। तभी तो वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह अब साड़ी और घाघरा-चोली को तरजीह दे रही हैं।
खबर है कि एकता कपूर की फिल्म शूट आउट एट वडाला में.. सन्नी ने देसी रूप धरा है। वो उनकी फिल्म में बेहद ही तड़क-भड़क वाला आयटम नंबर करने जा रही है वो भी लहंगा-चोली पहनकर। इस गाने को पर्दे पर तुषार कपूर और जॉन अब्राहम पर फिल्माया जायेगा। इस गाने की खासियत यह भी है क्योंकि इस गाने में तुषार अपने जंपिंग जैक पापा जितेन्द्र की तरह पीटी डांस करते नजर आने वाले हैं।
मालूम हो कि इसी फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा भी आयटम नंबर कर रही हैं। वैसे सन्नी लियोन इन दिनों एकता कैंप की काफी चहेती बनी हुई हैं। बालाजी फिल्मस की फिल्म रागिनी एमएमएमस 2 की लीड हिरोईन है।जिसमें वो बॉलीवुड अदाकारा का रोल निभा रही हैं। यही नहीं अभी पिछले दिनों उन्हें एकता के ही साथ सलवार-कमीज पहने सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था। देखते हैं उनका यह देसी अंदाज उन्हें कहां तक ले जाता है और वो लोगों को कितना पसंद आती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
