सनी लियोन की बेटी पहली बार आई नजर..पापा के साथ यूं कर रही थीं मस्ती
सनी लियोन कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने और उनके पति डेनियल वीबर ने महाराष्ट्र के लातूर से बच्ची गोद ली जिनका नाम उन्होंने निशा कौर वीबर रखा है। हालांकि अभी तक निशा की कोई आधिकारिक रूप से तस्वीर नहीं शेयर की थी लेकिन निशा रविवार को अपने पापा डेनियल वीबर के साथ मस्ती करते नजर आईं।
[#Eid2018: दबंग 3 कैंसिल...ये होगी सलमान की धमाकेदार पार्ट 3...तीन हीरोइनें फाइनल! ]
निशा पापा के साथ खेल रही थीं और पूरी तरह मस्ती करने के मूड में थी। डेनियल वीबर भी काफी खुश नजर आ रहे थे। निशा की ये तस्वीरें वाकई आपका दिन बना देंगी। आप भी देखिए निशा की तस्वीर।

निशा को गोद लेने के बाद सनी लियोन ने कहा था कि "हमने निशा को नहीं गोद नहीं लिया है बल्कि निशा ने माता-पिता के रूप में हमें चुना है। हम बेहद खुश हैं कि वो हमारे साथ धीरे धीरे एडजस्ट कर रही है। वो हमें देखकर बहुत खुश होती है और हमारी मिमिक्री भी करती है।"
सनी लियोन और उनके पति डेनियल वीबर दोनों ही पैरेंट्स बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने 21 महीने की बच्ची को गोद लिया था और उनके इस कदम को काफी सराहा भी गया।


Click it and Unblock the Notifications












