सनी और डेनियल बेटी निशा के साथ आए नजर..तस्वीर
Recommended Video

सनी लियोन कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने और उनके पति डेनियल वीबर ने महाराष्ट्र के लातूर से बच्ची गोद ली जिनका नाम उन्होंने निशा कौर वीबर रखा है। सनी लियोन अपने बेटी को मीडिया से दूर रखती हैं और कभी कभी ही उनकी तस्वीर मीडिया में आती है।
कुछ समय पहले निशा और डेनियल की साथ में तस्वीर आई थी जिसमें निशा खेलने में व्यस्त थी। अब सनी लियोन हाल में अपनी बेटी और पति के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। पापा की गोद में निशा बेहद शांत नजर आ रही थी।

निशा को गोद लेने के बाद सनी लियोन ने कहा था कि "हमने निशा को नहीं गोद नहीं लिया है बल्कि निशा ने माता-पिता के रूप में हमें चुना है। हम बेहद खुश हैं कि वो हमारे साथ धीरे धीरे एडजस्ट कर रही है। वो हमें देखकर बहुत खुश होती है और हमारी मिमिक्री भी करती है।"
सनी लियोन और उनके पति डेनियल वीबर दोनों ही पैरेंट्स बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने 21 महीने की बच्ची को गोद लिया था और उनके इस कदम को काफी सराहा भी गया।


Click it and Unblock the Notifications












