कौन है ज्यादा चिकनी चमेली?
बॉलीवुड में साल 2012 में कई बड़ी एक्ट्रेसेस सेक्सी आइटम सांग पर थिरकती नज़र आईं। कोई चिकनी चमेली बनी तो कोई शीला और फिर किसी ने फेविकॉल के नाम के साथ भी अपनी सेक्सी अदा लोगों के दिलों पर चिपका दी। लेकिन हाल ही में सन्नी लियोन जो की इस समय बॉलीवुड की सेक्सी और हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप कर रही हैं ने चिकनी चमेली को मात देने की पूरी कोशिश की वो भी नये साल की शाम को। सन्नी लियोन के चिकनी चमेली गाने पर सेक्सी डांस को देख हर कोई काफी हैरान हुआ और सभी ने जमकर इसका मजा भी लिया।
खबर है कि सन्नी लियोन ने हाल ही में नये साल के जश्न पर दिल्ली में हुई एक पार्टी के दौरान बॉलीवुड के कुछ हिट आइटम गानों पर परफॉर्म किया। जिनमें चिकनी चमेली, डिस्को दिवाने, अनारकली डिस्को चली जैसे गाने शामिल थे। इन गानों पर सन्नी के जलवे देखने लायक थे। सन्नी की परफॉर्मेंस के दौरान वहां पर उनके पति भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि सन्नी का परफॉर्मेंस वाकई कमाल का था। उस जश्न में मौजूद लोगों ने भी सन्नी की परफॉर्मेंस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी और साथ ही सन्नी का साथ देकर सन्नी को भी हैरान कर दिया।
ज्ञात हो कि सन्नी लियोन के इस डांस परफॉर्मेंस का कड़ा विरोध किया गया था। लोगों ने दिल्ली गैंगरेप केस के चलते कहा था कि सन्नी के इस परफॉर्मेंस को रोक दिया जाए। ऐसे दुखभरे वक्त में इस तरह के जश्न मनाना वाकई गलत है। लेकिन इन सभी विरोधों के बावजूद सन्नी का परफॉर्मंस दिल्ली में हुआ और दिल्ली की सर्दी में सन्नी के इतने गर्म परफॉर्मेंस ने लोगों को पागल कर दिया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर बॉलीवुड की ज्यादा चिकनी चमेली कौन लगा लोगों को? सन्नी लियोन या फिर कैटरीना कैफ। अब आप ही डिसाइड कीजिए कि कौन है बॉलीवुड की चिकनी चमेली?


Click it and Unblock the Notifications