सनी लियोन ने साझा किया धमाकेदार डांस वीडियो- रोटी बेली और जलेबी भी बनाई
कोरोनावायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन है और आज फिर से पीएम मोदी ने लाइव आकर इस लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। इस मौके पर लोग घर में रही समय गुजार रहे हैं तो ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी सोशल मीडिया पर बिजी रहते हैं। इस समय अभिनेत्री सनी लियोन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ डांस स्टेप करती हुईं नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में एक्ट्रेस फैन्स को अपने सिग्नेचर डांस मूव्स सिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि, खास बात यह है कि सनी अपने सिग्नेचर स्टेप्स सिखाते हुए एक्ट्रेस कह रही हैं कि आपने यह पहले कई बार देखे होंगे।

इन वीडियोज को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सनी लियोन ने ये भी कहा कि... "मेरे इन मूव्स को आप पहले भी देख चुके होंगे क्योंकि ये हर बार एक ही तरह के होते हैं।"
सनी लियोन इस वीडियो में कई तरह के डांस कर रही हैं.. कभी वो चिकन डांस कर रही हैं, दौड़ते हुए दिख रही हैं, रोटी बेल रही है, चपाती बनात हुए और जलेबी डांस करती नजर आ रही हैं।
सनी लियोन की इन वीडियोज को फैंस पसंद कर रहे हैं और इसके कमेंट बॉक्स में काफी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सनी लियोन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications