देसी लुक में सन्नी को देख पागल हो गये दिल्लीवासी

बिग बॉस सीजन 5 से लेकर जिस्म 2 तक में सन्नी लियोन को जिस तरह के ड्रेसिंग सेंस और लुक में देखा गया है 31 दिसंबर 2012 की रात सन्नी उसके बिल्कुल ही विपरीत लुक में नज़र आईं। देसी आइटम गर्ल की तरह सन्नी ने गुलाबी रंग का घाघरा चोली पहना और साथ ही अपनी देसी अदाओं के साथ देसी आइटम सॉंग चिकनी चमेली छुपके अकेली पर डांस भी किया। दिल्ली की कड़ाकेदार सर्दी के बीच सन्नी की इस गर्मागर्म परफॉर्मेंस को देख दिल्ली वाली काफी खुश हुई और उन्होंने दिल खोलकर सन्नी के डांस का मजा लिया।

सन्नी लियोन का ये पहला लाइव डांस परफॉर्मेंस था। लेकिन कहीं से भी सन्नी के चेहरे पर पहले परफॉर्मेंस को लेकर किसी तरह की कोई झिझक नहीं दिखी। उन्होंने जब स्टेज पर आकर डांस करना शुरु किया तो हर तरफ से तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। हर कोई सन्नी को और भी करीब से देखना चाहता था। सन्नी को देख लोगों ने जमकर सीटियां बजाई और तालियां बजाकर उनका हौसला भी बढ़ाया। सन्नी के लिये दिल्लीवासियों का दीवानापन देखने लायक था। सन्नी के पति डेनियल वेबर भी मौजूद थे। डेनियल ने भी सन्नी की जमकर तारीफ की।

Sunny Leone

सन्नी के परफॉर्मेंस के दौरान वहां पर लगभग 2000 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे और पूरा हॉल खचाखच भरा हुआ था। सन्नी लियोन खुद भी दिल्ली वालों के उत्साह और उनके दीवानेपन को देखकर हैरान थीं। सन्नी अपनी इस पहली लाइव डांस परफॉर्मेंस को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित थीं और इस बात से थोड़ा नर्वस थीं कि दिल्ली वालों के बीच वो कैसा परफॉर्म करेंगी लेकिन दिल्ली वालों ने इतनी अच्छी तरह हौसला अफजाई की कि सन्नी मस्त होकर स्टेज पर डांस करने लगीं और लोग उनकी अदाओं और ठुमकों के दीवाने हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X