सनी लियोन ने 'आंख मारे' पर किया ऐसा डांस, कंधे पर उठाकर भागे डेनियल, Video वायरल
Recommended Video

सनी लियोन आए दिन कोई ना कोई ऐसा काम करती रहती हैं जिससे वो चर्चा में आ ही जाती है। काफी समय वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन इस समय उनका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में सनी लियोन अपने पति डेनियरल के साथ खेतों के बीच आंख मारे गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनो काफी ज्यादा मस्ती में हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
सनी लियोन के अलावा भी कई और अभिनेताओं और हस्तियों ने इस गाने पर पहले भी डांस किया हुआ है। इस वीडियो के शुरुआत में दोनो डांस करते हैं लेकिन डेनियल के स्टेप्स देखकर आपको जरूर ही हंसी आ जाएगी।

डांस करते करते डेनियल सनी को अपने कंधे पर उठाते हैं और दौड़ लगा देते हैं। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर करीब 18 मिलियन बार अभी तक देखा जा चुका है। इस गाने ने हाल ही में रिलीज होकर काफी ज्यादा धमाल मचाया था और इसमें सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications