एडल्ट फिल्म देख गुरुनानक जी की तस्वीर के सामने खूब रोई थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, नाम जानकर लगेगा झटका
Sunny Leone Adult Film Story: हिंदी फिल्मों में एंट्री मारकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस के खुलासों ने लोगों को हैरान कर दिया था। ये एक्ट्रेस पहले पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ी रही है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सनी लियोनी की जो कि आए दिन किसी ना किसी कारण खबरों में रहती हैं।

सनी लियोनी ने कुछ समय पहले एक खुलासा किया था और पहली बार पोर्न फिल्म देखने का अनुभव साझा किया था। ये वो वक्त था जब सनी 'करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सोनी लियोनी' कर रहीं थीं और इसके लिए उन्होंने कई राज खोले थे।
सभी जानते हैं कि सनी लियोनी एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ी रहीं हैं और सोशल मीडिया पर उनको लेकर अभी भी बातें होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले अनुभव के बाद सनी फूट फूटकर गुरुनानक जी के सामने रोईं थीं।
फोटो के सामने खूब रोईं सनी
सनी लियोनी ने बताया था कि पहली बार जब उन्होंने पोर्न फिल्म देखी तो काफी घबरा गईं थीं और उनका लगा कि बहुत बड़ी गलती हो गई है। इसके बाद वो गुरुनानक देव की तस्वीर के सामने फूट फूटकर रोईं थीं। सनी लियोन को लगा कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई है और उन्होंने तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर कहा कि, "बाबाजी, मुझे मालूम नहीं था...मुझसे गलती हो गई।"
अब सनी लियोनी का ये बयान फिर से आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सनी ने इस इंडस्ट्री में अपना कदम 19 साल की उम्र में रखा। ये बात जानकर उनके माता पिता काफी गुस्साए थे और उनकी मर्जी के बिना सनी ने ये फैसला लिया था।
हिंदी फिल्मों में शुरुआत
एक वक्त के बाद सनी लियोनी ने एडल्ट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और इंडिया आकर हिंदी फिल्मों का हिस्सा बन गईं। उन्होंने रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और जिस्म 2 जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा गानों ने भी खूब धमाका किया था। फिलहाल सनी लियोन टीवी शो और वेब सीरीज कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications


