कंडोम का विज्ञापन मेरे लिए एक मिशन हैः सन्नी लियोन
कंडोम के विज्ञापन के जरिए सनसनी मचा देने वाली जिस्म 2 की एक्ट्रेस सन्नी लियोन का कहना है कि वह इस एड के जरिए आज के यूथ के बीच सुरक्षित यौन सबंध के बारे में बताना चाहती हैं। यही कारण है कि उन्होंने इस कंडोम के एड के लिए हां की।
सन्नी चाहती हैं कि हर शख्स सेफ सेक्स करें और इसे प्रमोट करने के लिए कंडोम के विज्ञापन से अच्छा कोई और रास्ता नहीं है। कंडोम के जरिए एड्स जैसी जानलेवा बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं अनचाही प्रेगनेंसी की भी टेंशन नहीं रहती। कंडोम का विज्ञापन मेरे लिए एक मिशन है।
लियोन का यह एड अब जल्द ही टीवी और अखबारों में दिखाई देने वाला है। इसके अलावा यूट्यूब के लिए भी अलग से बेहद ही बोल्ड एड तैयार किया गया है। जिसे जल्द रिलीज कर दिया जाएगा।
सन्नी कनाडा की एडल्ट फिल्म स्टार है और जब से लॉस एंजिल्स परिषद ने सभी एडल्ट स्टार्स के लिए कंडोम का यूज करना जरूरी कर दिया है। तब से सन्नी भी हर वक्त इसे अपने साथ ही रखा करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












