..................... After Sunny Leone, Brit adult star Shanti Dynamite to do item number in Bollywood flick - Hindi Filmibeat

सन्नी के बाद एक और एडल्ट स्टार शांति की बॉलीवुड में एंट्री

बॉलीवुड में अभी एक ही एडल्ट अदाकारा ने एंट्री मारकर सनसनी फैलायी हुई थी कि अब एक और पोर्न की दुनिया की अभिनेत्री ने बॉलीवुड के कैनवस पर सजने की तैयारी कर ली है। इस पोर्न स्टार का नाम है शांति डायनामाइट।

ऐसा सुनने में आया है कि निर्माता-निर्देशक सौरभ मल्लिक 'चल डॉक्टर डॉक्टर खेलें'नामक एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे है। जिसमें आयटम नंबर के लिए उन्होंने शांति से संपर्क किया था जिसपर शांति ने हां कर दिया है।

गौरतलब है कि पोर्न की दुनिया की खूबसूरत चेहरा शांति डायनामाइट एडल्ट शो के लिए दुनिया में जानी जाती हैं। 21 साल की भारतीय मूल की शांति डायनामाइट यूके में रहती हैं। सौरभ मलिक ने पिछले साल ही फिल्म अब होगा डरना अनलिमिटेड से बॉलीवुड में एंट्री की है।

बतौर एक्टर फेल हो जाने के बाद सौरभ ने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने की सोची है। गौरतलब है कि सन्नी लियोन पहली पोर्न स्टार हैं जिन्हें बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री पहचान मिली हैं जिसका ताजा उदाहरण यह है कि सन्नी अब भारत छोड़कर जाना ही नहीं चाहती हैं।

अब शांति डायनामाईट जो कि सन्नी लियोन के ही नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं को उम्मीद है कि सन्नी लियोन की तरह उन्हें भी लोग पसंद करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि सन्नी लियोन और शांति डायनामाइट में से किसे लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X