बॉलीवुड को और बोल्ड बना देंगी सन्नी लियोन
जो मार्च में दिल्ली पहुंच रही है इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होगी। फिर वो जयपुर भी जाएंगी। महेश भट्ट ने अपने ट्विटर पर लिखा कि सन्नी लियोन बॉलीवुड की पहली ब्रेव और बोल्ड गर्ल हैं आप जिसके शरीर के साथ साथ उसकी आत्मा को भी मेरी फिल्म में देखेंगे।
जैसे ही सन्नी बिग बॉस से बाहर निकली वो पूजा भट्ट और महेश भट्ट से फिल्म के बारे में बात कर अपने देश को लौट गईं। खबर थी कि उन्हें इस फिल्म के लिए मिल रही रकम कम लगी जिसके चलते ही वो इस फिल्म को साइन नहीं कर पा रही थी। लेकिन आज सारी प्रॉबलम सॉल्व हो चुकी है। सन्नी ही इस फिल्म की हिरोइन बन रही है। देखें बोल्ड सन्नी की तस्वीरें
सन्नी भी बॉलीवुड में काम करना चाह रही थी ऐसे में भट्ट कैम्प ही उनके इस पने की पहली सि़ढ़ी बना। सन्नी जो मिजाज से काफी बोल्ड हैं और विदेश में काफी सारी ऐसी फिल्में बना चुकीं हैं आज जब बॉलीवुड में कदम रख रही हैं तो हो सकता है कि इस इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस की निंद उड़ जाए। आज बॉलीवुड की फिल्मों में काफी बदलाव आ चुका है।
पहले के जमाने में फिल्मों में जहां भी बोल्ड सीन को दिखाना होता था तो उसे किसी फूल या किसी सीनरी से दिखाया जाता था लेकिन आज धड़ल्ले से उन सीन्स को ए ग्रेड की फिल्मों में दिखाया जाता है। पहले दर्शक ए ग्रेड की फिल्में देखने के लिए कई बार सोचते थे लेकिन आज उस तरह की फिल्में आम दर्शक बिना कुछ सोचे देखने चले जाते हैं।
इसका ताजा उदाहरण है फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' जिसे आम दर्शकों ने काफी पसंद किया। आज जब महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में खुद पॉर्न स्टार बॉलीवुड की फिल्म में काम करने जा रही हैं तो दर्शकों के कान भी खड़े हो गए हैं। दरअसल वो सन्नी के बैकग्राउंड को अच्छी तरह से जानते हैं और यह भी जानते हैं कि भट्ट कैंप की फिल्मों में कितना खुलापन होता है।
आज जब खुद महेश भट्ट ने अपनी फिल्म के बारे में उपरी तौर पर बताया है कि उनके फिल्म में संभोग से समाधी यानी सन्यास तक के सफर को दिखाया जाएगा। तो दर्शक भी इस फिल्म के लिए बेकरार हो चले हैं, वो देखना चाहते हैं कि महेश इस हकीकत को पर्दे पर कैसे उतारते हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि सन्नी के आने से बॉलीवुड और भी बोल्ड बन जाएगा। क्योंकि बॉलीवुड की सारी एक्ट्रेस का मुकाबला इस बार एक पॉर्न स्टार से है हो सकता है कि अब तक जो अदाकाराएं बोल्ड सीन करने के लिए ना कह रही थी वो सन्नी की फिल्म के बाद हां कह दें।
वैसे भी बॉलीवुड में ऐसे फिल्म मेकर्स की कमी नहीं है जो अपनी फिल्म को सेक्स और बोल्ड सीन के दम पर चलाना चाहते हैं। उनकी भी नजर सन्नी की हर हरकत पर होगी। इतना ही नहीं इस फिल्म में सन्नी का काम देख कर ऐसा भी हो सकता है कि उनके पास फिल्में लिए कई लोग खड़े हो जाए। ऐसे में सन्नी को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड की बालाओं को बोल्ड तो बनना ही पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications
