जिस्म 2 में सन्नी तोड़ देंगी बोल्डनेस की सारी हदें
महेश भट्ट ने अपनी फिल्मों में कई एक्ट्रेस को काम करने का मौका दिया इसी फिल्मों ने उन्हें उंचाई पर पहुंचा दिया। साधारण से नैन नख्श और कुछ खास पहचान ना होने के बावजूद उनके हॉट लुक्स ने उन्हें पॉपुलर कर दिया। फिल्म जिस्म में बिपाशा बसु के सेक्सी लुक ने कईयों की नींद उड़ा दी थी।
अब इसी फिल्म के सीक्वल जिस्म 2 में सन्नी लियोन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसे में बिपाशा और सन्नी में कौन हॉट है ये सवाल तो उठना लाजमी ही है। अगर लोग जिस्म 2 में सन्नी को याद रखे इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि सन्नी अपनी अदाओं से सेक्सी बिप्स को पूरी तरह से भूलने पर मजबूर कर दें।
वैसे तो लोगों ने सन्नी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदे बांझ ली हैं। ऐसा भी नहीं है कि सन्नी का मन नहीं है कुछ अलग करने का। वह भी अपने फैन्स को निराश नहीं करना चाहती। इस फिल्म में वो कसौटी पर खरा उतरने के लिए कुछ इस तरह की अदाओं के साथ पर्दे पर आएंगी कि लोग बिप्स के जिस्म को भूल जाएं। अब आने वाला समय ही बता पाएगा कि सन्नी अपने किरदार के लिए बोल्डनेस की किस हद तक जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications