आईटम नंबर में लैला बनीं सन्‍नी लियोन

By Ajay Mohan

मुंबई। इंडो-कैनेडियन अभिनेत्री सन्‍नी लियोन ने कभी नहीं सोचा था कि वो बॉलीवुड की किसी फिल्‍म में आईटम नंबर करेंगी। लेकिन उनका खूबसूरत जिस्‍म और अदाएं ही हैं जो उन्‍हें आइटम नंबर के मंच तक खींच लाया। शूटआउट एट वाडला में सन्‍नी ने 'ओ लैला' गीत पर डांस किया है। लैला बनकर अपनी कातिल अदाएं बिखेरने वाली इस सन्‍नी को कैमरे में कैद कर लिया गया है।

जी हां जल्‍द ही सन्‍नी लियोन का आइटम नंबर धमाल मचाने वाला है। निर्माता एकता कपूर की फिल्‍म में दो और आइटम नंबर हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा और सोफी चौधरी ने डांस किया है। प्रियंका के गाने के बोल हैं 'बबली बदमाश' और सोफी के 'आला रे मान्‍या'। फिल्‍म यूनिट से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार ओ लैला, बबली और मान्‍या पर भारी पड़ेगी।

लैला यानी सन्‍नी लियोन के लिबाज की बात करें तो इसमें उन्‍होंने पूरी तरह भारतीय लिबाज़ में यह आइटम गीत किया है। सन्‍नी लियोन ठीक उसी तरह लग रही थीं, जिस तरह कभी याना गुप्‍ता 'बाबू जी जरा धीरे चलो...' में दिखी थीं। सन्‍नी के हॉट अंदाज ने इस आइटम गीत में जान डाल दी है। सच पूछिए तो मौज-मस्‍ती के लिये फिल्‍में देखने वालों के लिये यह मस्‍त गीत होगा। देखें- सन्‍नी लियोन की हॉट तस्‍वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X