Sunny Leone- एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद धार्मिक हो गईं सनी लियोन, गंगा आरती की तस्वीरें से मचा बवाल!

Sunny Leone Ganga Aarti- सनी लियोन ने जब से एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ी है वो ज्यादा इंडिया में रहती हैं। पहले वो बिग बॉस में आईं फिर फिल्मों में आकर छा गईं। अब वो कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं जो कि हैरान करने के लिए काफी होता है।
सनी को हाल ही में उत्तर प्रदेश में देखा गया और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। दरअसल सनी लियोन गंगा आरती के लिए वाराणसी पहुंची थीँ। उनकी आरती का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लुक्स की बात करें तो इस दौरान हसीना ने गुलाबी रंग भारतीय पोशाक पहनी ती और गले में माला नजर आ रही थी। आरती करते समय उनको हाथ जोड़कर खड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान वो अपने पति डेनियल के साथ नहीं पहुंची थीं बल्कि एक्टर अभिषेक सिंह साथ में नजर आ रहे हैं।
अब उनकी तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कुछ लोगों को सनी लियोन का वहां जाना कुछ खास पसंद नहीं आया है। लोग उनको पास्ट को लेकर काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। गंगा आरती के दौरान उनकी वजह से वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी।
अभिनेत्री सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। जहां कुछ पोस्ट में उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है, वहीं कुछ में वो अपना मजेदार अंदाज पेश करती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी लियोनी का करियर बिग बॉस सीजन 5 से स्टार्ट हुआ था। जिसके बाद में उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर आए। सनी लियोन ने जिस्म 2, रागिनी mms2 और हेट स्टोरी 2 जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को खूब पसंद आई।


Click it and Unblock the Notifications