सिने दर्शकों की पसंद प्रियंका नहीं सन्नी

पोर्न स्टार सन्नी लियोन को भारतीय पसंद करते हैं इस बात पर हमेशा से विवाद रहा है लेकिन इस बार तो पूरी तरह से साबित हो गया है कि लोग उन्हें बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

उनका पहला आयटम नंबर आज इंटरनेट की शान बना हुआ है। लगातार लोगों की पसंद बना सन्नी लियोन का आयटम सांग लैला ने धूम मचा दी है, इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि इस लैला सांग ने फिल्म शूट आउट एट वडाला के दूसरे आयटम नंबर बदमाश बबली... को पीछे छोड़ दिया है।

इंटरनेट क्वीन तो सन्नी पहले ही बन चुकी हैं। याहू और गूगल के सर्च इंजन में टॉप पोजिशन पाने वाली सन्नी लियोन के आयटम नंबर ने टॉप पोजिशन पाकर साबित कर दिया है कि वाकई में लोग सन्नी लियोन को पसंद करते हैं और उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं। यह बात सन्नी लियोन के फिल्मी करियर के लिए बढ़िया साबित हो सकती है तो वहीं यह बात प्रियंका के लिए खतरे की घंटी है।

प्रियंका के लिेए अच्छी बात नहीं है कि उनके आयटम नंबर के आगे एक पोर्न स्टार का गाना हिट हो गया है। उन्हें फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। सन्नी, प्रियंका को टक्कर दे रही हैं, यह कह पानाबहुत जल्दबाजी होगी लेकिन बॉलीवुड में तख्ता पलटने में वक्त नहीं लगता है। इसलिए पीसी मैडम सावधान..

आपको बता दें कि शूट आउट एट वडाला में प्रियंका चोपड़ा और सन्नी लियोन ने पहली बार आयटम नंबर किया है लेकिन प्रियंका के लटकों-झटकों के आगे सन्नी की कामुकता बाजी मार ले गयी है और सन्नी का आयटम नंबर लैला.... प्रियंका के बिजली डांस बबली बदमाश से आगे निकल गया है। गानों के चार्ट नंबर पर लैला सांग तीसरे-चौथे नंबर पर चल रहा है तो वहीं प्रियंका का बदमाश बबली गाना नौवें-दसवें नंबर पर है। लैला को यू ट्यूब पर 73 लाख हिट का टैग मिल गया है, जबकि बबली को 43 लाख वोट मिले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X