इंटरनेट पर सबसे मशहूर हस्ती सन्नी लियोन
एक बार फिर से पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने हैरतअंगेज काम किया है। भारतीय मूल की पोर्न स्टार सन्नी को भारत के लोग सबसे ज्यादा खोजते हैं यह बात साल 2012 की गूगल सर्च रिपोर्ट में तो तय हो गयी थी लेकिन इंटरनेट पर सबसे मशहूर हस्ती है सन्नी लियोन, यह भी अब तय हो गया है।
सन्नी लियोन भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाती है। मालूम हो कि सन्नी लियोन 2012 की मोस्ट सर्च गूगल पर्सेनैलिटीज में नंबर वन है। इस रैंकिंग में नंबर दो पर है भारत के पहले सुपरस्टार दिवंगत राजेश खन्ना और तीसरा नंबर यश चोपड़ा का है।
गूगल सर्च लिस्ट की टॉप टॉप पर्सेनैलिटीज में सन्नी लियोन, राजेश खन्ना, पूनम पांडे, आलिया भट्ट, निर्मल बाबा, शर्लिन चोपड़ा, यश चोपड़ा, सैफ अली खान, डियाना पेंटी और विलास राव देशमुख शामिल हैं।
यहां आपको बता दें कि याहू सर्च इंजन ने भी सन्नी लियोन को सर्चिंग मामले में नंबर वन बताया था।जब सर्चिंग लिस्ट जारी हुई थी तो सन्नी लियोन ने इतराते हुए अपनी इस कामयाबी पर खुशी जतायी थी और कहा था कि आखिर मैं सेक्स बम हूं तभी तो लोगों मुझे पागलों की तरह खोज रहे हैं। तो वहीं महिला संगठनों ने इस बात का विरोध किया था और कहा था कि सन्नी की लोकप्रियता भारतीय संस्कृति के लिए घातक है।
मालूम हो कि सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में काम कर रही है। फिल्म में वो एक बॉलीवुड अदाकारा का रोल निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












