जानिए किस मामले में पिछड़ जाती हैं सन्नी लियोन!
सन्नी लियोन ने हाल ही में बाथरूम में फोटोशूट खिंचवाकर ढेर सारी ख्याति प्राप्त कर ली, लेकिन एक मामले में वो एक बार फिर मात खा गईं। वो है ट्विटर। जी हां उनका फोटोशूट ट्विटर पर धमाल नहीं मचा पाया, जबकि जल्द ही रिलीज होने वाली नशा में मुख्य किरदार निभाने जा रहीं पूनम पांडे इस मामले में उनसे कहीं आगे निकल गईं।
सन्नी लियोन का फोटोशूट आया तो इंटरनेट के इंडिया ट्रेंड में शामिल हो गया। कई वेबसाइटों ने तस्वीरें प्रकाशित कीं। सन्नी से ज्यादा प्रोमोशन रागिनी एमएमएस 2 का हुआ। यह एकता कपूर की आने वाली फिल्म है। लेकिन ट्विटर पर महज पचास-साठ ट्वीट से ज्यादा कुछ नहीं। वहीं पूनम पांडे जिनकी तस्वीरें उतनी ज्यादा हॉट नहीं थीं, फिर भी ट्विटर पर लाखों लोगों ने उन्हें सराहा।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। असल में सन्नी लियोन ट्विटर पर होने के बावजूद ऐक्टिव नहीं हैं। कल सुबह उनका ट्वीट आया कि वो सुबह 9:30 बजे सोकर उठी हैं, जो कि बहुत जल्दी है। वहीं पूनम ने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें डालीं और कहा कि वो कुछ इस तरह अपनी फिल्म की शूटिंग की प्रेक्टिस कर रही हैं।
359,567 फॉलोवर होने के बावजूद सन्नी उसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं। उनके फॉलोवर्स सिफ इंडिया से नहीं बल्कि विदेशों से भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
