सन्नी के दुबई ना जाने से आयोजकों की बैंड बज गयी
3 मई को संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म शूटआउट एट वडाला को रिलीज होनी है। फिल्म का प्रमोशन चरम सीमा पर है, जिसके संदर्भ में ही सन्नी लियोन को फिल्म की टीम के साथ दुबई में एक शो करना था जिसके लिए आयोजकों ने खासी तैयारियां की थी लेकिन एन मौके पर डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग ने उनके प्रदर्शन पर रोक लगा दी।
जिसके कारण सन्नी के आयोजकों को मुहं की खानी पड़ी है। सन्नी लियोन के नाम पर लाखों में टिकट बेचने वाले आयोजकों को अब दर्शकों को टिकट वापस करने पड़ रहे हैं जिसके कारण उन सब का मुंह उतरा हुआ है।आपको बता दें कि संजय गुप्ता निर्देशित और एकता कपूर निर्मित फिल्म शूटआउट एट वडाला में सन्नी लियोन का मादक उत्तेजित आयटम नंबर है लैला तेरी ले लेगी..। जो कि इन दिनों टॉप टेन सांग में जगह बनाये हुए हैं। इसी गाने पर पर्फार्म सन्नी लियोन दुबई में करने वाली थीं लेकिन अब वो यह डांस नहीं कर पायेंगी। जिससे सन्नी लियोन भी काफी दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
