शूटआउट एट वडाला के प्रमोशन पर मटक रही हैं सन्नी!

सन्नी लियोन ने कमर कस ली है कि बॉलीवुड की हर एक एक्ट्रेस से वो आगे निकल कर दिखाएंगी। खबर है कि सन्नी लियोन ने हाल ही में फिल्म शूटआउट एट वडाला फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान फिल्म में खुद पर फिल्माए गये आइटम सॉंग लैला तेरी ले लेगी पर डांस करके लोगों को काफी एंटरटेन किया। इस इवेंट के दौरान सन्नी लियोन के साथ ही फिल्म में मुक्य किरदार निभा रहे एक्टर तुषार कपूर भी मौजूद थे। सन्नी लियोन को स्टेज पर कमर मटकाते देख वहां पर मौजूद सभी लोग काफी खुश हुए और उन्होंने तालियों के साथ सन्नी की हौसलाअफजाई की। सन्नी के साथ ही तुषार कपूर भी इस गाने के रंग में रंग गये और उन्होंने भी सन्नी के साथ स्टेज शेयर किया।

मुंबई के पीवीआर मॉल में एकता कपूर ने शूटआउट एट वडाला फिल्म का म्यूसिक लॉंच रखा था। फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान ही सन्नी लियोन ने अपने आइटम सॉंग पर परफॉर्मेंस दी। सन्नी के परफॉर्मेंस को देखकर हर कोई शॉक्ड था। शूटआउट एट वडाला में सन्नी लियोन ने एक लैला नाम की लड़की का छोटा सा किरदार भी प्ले किया है। कहा जा रहा है कि सन्नी से पहले बिपाशा बासु इस किरदार को कर रही थीं लेकिन जॉन अब्राहम की वजह से बिपाशा बासु ने ये फिल्म छोड़ दी और ये रोल सन्नी के हिस्से में आ गया।

सन्नी लियोन ने शूटआउट एट वडाला फिल्म में बहुत ही सेक्सी और हॉट आइटम सॉंग किया है। ये सन्नी लियोन का बॉलीवुड में पहला आइटम सॉंग होगा। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा और सोफी चौधरी भी इस फिल्म में आइटम सॉंग कर रही हैं। प्रियंका चोपडा का भी ये पहला आइटम सॉंग है। उनके आइटम सॉंग को लेकर भी काफी खबरें आई हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपडा़ के आइटम सॉंग का भी लॉंच हुआ था लेकिन वो इवेंट बहुत ही फीका रहा था। सन्नी लियोन ने अपने डांस से शूटआउट एट वडाला के इस इवेंट को काफी बेहतरीन बना दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X