'नच बलिए 6' में पति संग नाचेंगी सन्नी लियोन!
टीवी के चर्चित डांस रियलिटी शो में से एक है स्टार प्लस का 'नच बलिए' शो, जिसके छठें संस्करण की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। शो को लेकर हमेशा से ही काफी उत्सुकता बनी रहती है क्योंकि इस शो की विशेषता रही है कि इस शो के प्रतिभागी अपने जोड़ों के साथ स्टेज पर परफार्म करते हैं।
कहा जा रहा है चैनल वालों ने शो की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टीवी और फिल्मी दुनिया के चर्चित चेहरों से संपर्क किया गया है जिसमें से एक है आपकी चहेती पोर्न स्टार सन्नी लियोन, जिनके बारे में खबर आयी है कि शो के आयोजकों ने सन्नी लियोन और उनके पति डेनियल वीबर को शो के लिए संपर्क किया है, हालांकि सन्नी ने अभी इस बाबत कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन आयोजकगण लगातार उनके संपर्क में हैं, इसलिए ऐसा अनुमान है कि सन्नी प्रोग्राम के लिए राजी हो जायेंगी।
मालूम हो कि सन्नी कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी है और रियलिटी शो बिग ब़ॉस सीजन 4 के जरिये ही भारतीय सरजमीं पर कदम रखा था। इसलिए सन्नी का रियलिटी शो के प्रति लगाव है। देखते हैं कि नचबलिए के लिए वह हां बोलती हैं कि नहीं।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में 'नच बलिए 5' खत्म हुआ था और जय भानुशाली व उनकी पत्नी माही विज इसके विजेता रहे। कार्यक्रम के लिए फिलहाल 'जूनियर मास्टरशेफ' में व्यस्त शेफ कुणाल कपूर, 'मास्टरशेफ इंडिया' के विजेता रिपो हांडा, पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली और टीवी अभिनेता शब्बीर अहलुवालिया से भी संपर्क साधा गया है। लेकिन अभी तक किसी ने भी शो को हां नहीं कहा है।


Click it and Unblock the Notifications
