#DangalShuru: सुबह 6 बजे दंगल का शो....सनी लियोन, सचिन तेंदुलकर ने देख डाली
आमिर खान स्टारर दंगल रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन अब तक पूरा बॉलीवुड फिल्म देख चुका है। जानिए फिल्म के बारे में आखिरी दिलचस्प बातें।
आमिर खान स्टारर दंगल को लेकर अब सबकी बेचैनी बढ़ चुकी है। लेकिन सबसे ज़्यादा बेचैन हैं आमिर खान। इतना कि उन्होंने सुबह सुबह तड़के 6 बजे, दंगल की स्पेशल स्क्रीनिंग की। फिल्म 23 को रिलीज़ हो रही है और इससे पहले वो खुद देखना चाहते थे।
इसलिए सुबह 5.45 पर उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी को उनकेघर से उठाया और पहुंच गए पीवीआर। जब तक फिल्म की बाकी कास्ट सोकर उठी, आमिर खान घर पर थे।

वहीं कल एक और स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी लियोन, सचिन तेंदुलकर सहित कई सितारों और सेलेब्स ने दंगल देखी और सबने फिल्म को इस दशक की बेस्ट फिल्म कहा है। दंगल का पहला रिव्यू भी आ चुका है।
इतना ही नहीं, आमिर खान अब तक करीब 500 लोगों को दंगल दिखा चुके हैं। सब फिल्म की तारीफ कर रहे हैं लेकिन फिर भी आमिर इतने नर्वस हैं कि सुबह 5 बजे कभी जैकी श्रॉफ को तो कभी रणबीर को फोन कर अपनी बेचैनी बता रहे हैं।
[मेरे पास शाहरूख - सलमान जैसा स्टारडम नहीं है - आमिर]
उन्होंने बताया कि जैकी मेरी बिल्डिंग में ही रहते हैं तो मैं सबको परेशान करता रहता हूं क्योंकि मैं अपनी हर फिल्म के पहले बहुत नर्वस हो जाता हूं और मुझे नींद नहीं आती तो मैं सुबह 5 बजे सबको फोन करता रहता हूं।
जब से दंगल का ट्रेलर आया है तब से हर कोई बस फिल्म का ही इंतज़ार कर रहा है। जानिए ऐसा क्या देखा सबने जो फिल्म के लिए सब हैं बेचैन -


Click it and Unblock the Notifications