Kennedy: सनी लियोन- राहुल भट्ट स्टारर फिल्म की पहली झलक ने नेटिजन्स को किया इंप्रेस, बोले- अनुराग कश्यप इज बैक

Sunny Leone- Rahul Bhatt film: अनुराग कश्यप की आगामी पुलिस नोयर फिल्म "कैनेडी" का बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी कर दिया गया है। राहुल भट्ट और सनी लियोन स्टारर यह एक insomniac पुलिस की कहानी है, जिसे लंबे समय से मरा हुआ समझ लिया गया है लेकिन वह फिर भी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम करता है।
फिल्म को लेकर ज्यादा खुलासा किए बिना और फिर भी उत्सुकता को बनाए रखते हुए, केनेडी के इस टीजर ने फिल्म के ट्रेलर के लिए हमारी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। कहना गलत नहीं होगा कि पुलिस नोयर शैली को देखने के लिए ऑडियंस पूरी तरह से तैयार है। संस्पेंस से भरपूर, सनी लियोन की कुछ सेकंड की उपस्थिति ने पहले ही फिल्म में दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा है, "बता.....कितना मज़ा आया.....ये टीज़र देख के?" @Festival_Cannes में कैनेडी का प्रीमियर.. 24 मई!
टीजर पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- साल की मेरी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक.. दूसरे ने लिखा- Is the OG #AnuragKashyap back? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या टीज़र है #कैनेडी । लगता है पुराने अनुराग कश्यप वापस आ गए हैं। राहुल भट और सनी लियोन कमाल के लग रहे हैं।
कोई शक नहीं कि दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। सनी लंबे समय के बाद हिंदी सिनेमा में मुख्य रोल निभाती नजर आएगीं। फिल्म से राहुल भट और सनी लियोन के नए लुक भी हाल ही में सामने आए हैं और कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के "मिडनाइट स्क्रीनिंग" श्रेणी में स्क्रीनिंग के लिए चुने जाने के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की वॉल पर देखा गया है।
कैनेडी राहुल भट और सनी लियोन अभिनीत अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। फिल्म का प्रीमियर 24 मई के रात में होगा। कैनेडी का निर्माण 'जी स्टूडियोज' और 'गुड बैड' फिल्म्स के रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











