सनी लियोन ने किया हैरान करने वाला एक्शन, रस्सी से लटकते हुए बोलीं- आता माझी सटकली Video
बॅालीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस सनी लियोन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ा कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे सब देखकर हैरान हैं। वैसे इस बार उन्होंने अपना कोई बोल्ड या सेक्सी वीडियो शेयर नहीं किया है।
बल्कि इस बार उनका जो वीडियो है वो ये बता रहा है कि ग्लैमरस के साथ सनी लियोन हैरान करने वाला स्टंट भी कर सकती हैं। इस वीडियो को सनी लियोन ने शेयर करते हुए लिखा है कि आता माझा सटकली। सनी लियोन के जरिए शेयर किया गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी मेहनत से स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में वह रस्सी की मदद से लटकती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि उनकी एक शूटिंग के दौरान का ये एक छोटा सा क्लिप है। सनी का ये वीडियो केवल 10 सेकेंड का है। जिसपर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं सनी लियोन का ये वीडियो और उनकी कुछ खास तस्वीर जिससे आप नजर नहीं हटा पायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications