सन्नी के बाद एडल्ट स्टार प्रिया भी बॉलीवुड में
एक बार फिर से पोर्न स्टार प्रिया अंजली राय चर्चा में हैं। उन्होंने पोर्न स्टार सन्नी लियोन के नक्शे कदम पर चलते हुए एक हिंदी फिल्म साइन की है। इस फिल्म के निर्देश क हैं अशोकन पीके।
जिनका कहना है कि फिल्म के किरदार के हिसाब से प्रिया रॉय एकदम से फिट बैठती हैं जिसके कारण ही उन्होंने प्रिया को अपनी फिल्म में लिया है। अशोकन ने कहा कि उनकी फिल्म में प्रिया एक्सपोज सींस कम लेकिन इंटिमेंट सींस ज्यादा देगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
मालूम हो कि प्रिया की पिछले दिनों चर्चा बिग बॉस सीजन 6 के प्रतिभागी बनने को लेकर हुई थी। प्रिया राय भी सन्नी लियोन की तरह ही भारतीय मूल की है लेकिन वो सन्नी लियोन की तरह पोर्न इंडस्ट्री का बड़ा तो नहीं लेकिन जाना-माना नाम जरूर हैं।
प्रिया का जन्म राजधानी दिल्ली में 25 दिसंबर 1977 में हुआ था, प्रिया का असली नाम प्रिया अंजली राय है। प्रिया के असली मां-बाप ने उन्हें जन्म के दो साल बाद छोड़ दिया था जिसके बाद उन्हें एक अमेरिकन जोड़े ने गोद लिया था।
अमेरिका में रहने वाली प्रिया ने आर्थिक हालात को सुधारने के लिए पोर्न फिल्म की ओर रूख किया और आज पोर्न इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गयी हैं। देखते है कि सन्नी की तरह प्रिया को ख्याती मिलती है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
