बॉलीवुड काम देगा तो शराफत से पेश आऊंगी: सन्नी लियोन
एडल्ट स्टार सन्नी लियोन ने जबसे भारत की धरती पर कदम रखा है तब से केवल उनके एडल्ट लुक के बारे में चर्चा हो रही है। लेकिन एडल्ट फिल्मों की मालकिन कही जाने वाली सन्नी लियोन ने यह कहकर उस समय सबको चौंका दिया जिस समय उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड में उन्हें काम मिलता रहा तो वो हर कीमत पर अपना एडल्ट अवतार ध्वस्त कर देंगी।
मतलब कहीं ना कहीं वो यह मानती है उनकी वयस्क छवि लोगों पर गलत प्रभाव डालती है और औरों की तरह उनकी भी चाहत है कि वो बॉलीवुड के सिनेमा स्क्रीन पर चमक जायें।
आपको बता दें कि सन्नी लियोन इस समय भट्ट प्रोडक्शन में काम कर रही है। महेश भट्ट की सुपुत्री और अभिनेत्री पूजा भट्ट जिस्म 2 बना रही हैं। यह जिस्म की सीक्वल है जिसमें सन्नी लियोन लीड रोल कर रही हैं।
जिस्म 2 में सन्नी के अलावा रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह की भी मुख्य भूमिका है। सन्नी ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 5 से अपने भारतीय यात्रा की शुरूआत की है। देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह सफर उन्हें किस मोड़ पर और कहां तक ले जाता है?


Click it and Unblock the Notifications
