वीरमादेवी पोस्टर: रिलीज हुआ सनी लियोन का नया लुक, घोड़े पर सवार लग रही है शानदार
अभिनेत्री सनी लियोन काफी समय के बाद वापसी कर रही है और इस बार चर्चा में चल रही है उनकी फिल्म वीरमादेवी। बता दें कि वीरमादेवी तमिल मे बन रही है और इसको बाद में अलग अलग भाषाओं में डब किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर पोस्टर जारी हुआ है जिसमें सनी लियोन काफी ज्यादा अलग अवतार में नजर आ रही है।
इस पोस्टर मे सनी लियोन घोड़े के ऊपर सवार है और सीन युद्ध का लग रहा है। ऐसी खबरें आ रही थी कि सनी लियोन इस फिल्म से जबरदस्त वापसी कर रही है और फिल्म काफी अच्छी बनाई जा रही है।

कुछ दिन पहले सनी लियोन का पहला लुक सामने आया था जो कि काफी ज्यादा पसंद किया गया था। आपको बता दें कि ये फिल्म एक तमिल फिल्म की रीमेक होगी क्योंकि पिछले साल इसकी शूटिंग शुरु होने से पहले एक पोस्टर रिलीज किया गया था तो उस पोस्टर में तमिल भाषा में वीरमादेवी लिखा हुआ दिख रहा था।
अब जब सनी पहली फिल्म में लीड रोल में आ रही है तो उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री इंतजार तो होगा ही। अब इस लुक ने रिलीज होकर सबको चौंका दिया है कि सनी लियोन कुछ अलग किरदार के साथ वापसी करने जा रही है।
वीरमादेवी का पहला पोस्टर सनी लियोन ने रिलीज कर दिया है जिसके बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई दे रहा है। सनी लियोन को अब तक आपने एक तरह के रोल में ही बार बार देखा होगा लेकिन इस बार सनी लियोन सबसे झटका देने वाली है।
एक बड़े बजट की फिल्म वीरमादेवी में आपको सनी लियोन का जानदार अभिनय देखने को मिलेगा। बता दें कि सनी लियोन फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही है।
हाल ही में सनी लियोन ने सरोगेसी के जरिए ट्विंस का घर पर स्वागत किया है और इस बात को लेकर वो काफी ज्यादा चर्चा में भी रही थी। हालांकि उन्होने काफी पहले भी एक बच्ची को स्लम एरिया से गोद लिया था।
फिलहाल वो फिल्म वीरमादेवी के लिए सुर्खियों में है और इस पोस्टर ने उनके फैंस के दिलों हलचल जरूर मचा दी होगी।


Click it and Unblock the Notifications