बॉलीवुड की पहली फिल्म को लेकर उत्साहित सन्नी लियोन

सन्नी से मुलाकात करने और साल 2003 में प्रदर्शित हिट फिल्म जिस्म के सीक्वल की पेशकश करने के लिए भट्ट ने बिगबॉस के घर में प्रवेश किया था। जिस्म 2 के सीक्वल का निर्माण भट्ट की पुत्री पूजा भट्ट कर रही हैं।
बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद सनी अब भट्ट से मुलाकात कर अपनी भूमिका पर चर्चा करना चाहती हैं। सन्नी कहती हैं कि वो महेश भट्ट से मिलने को उत्सुक हूं। मैं बालीवुड में कदम रखने को लेकर काफी खुश हूं। मैं उनके साथ काम करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।
लियोन का कहना है कि पहले वो वाकइ नहीं जानती थी कि महेश भट्ट कौन हैं लेकिन जब उन्हें पता चला कि बाहर वह कितने सम्मानित व्यक्ति हैं तो मैं यहां अपने कैरियर की शुरूआत करके खुश हूं। उन्होंने कहा, मैं नहीं जानती कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह मुझसे क्या अपेक्षा करते हैं और मेरी क्या भूमिका होगी।
जिस्म 2 साल 2003 में प्रदर्शित र्हुइ फिल्म जिस्म का सीक्वल है। जिस्म में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निर्भाइ थी।


Click it and Unblock the Notifications











