'जिस्म 2' प्रमोट करने अपने पति के साथ भारत आई सन्नी लियोन
मुंबई। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' को प्रमोट करने के लिए सन्नी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर सन्नी की एक झलक देखने को भीड़ उमड़ पड़ी थी और कैमरों के सामने अपने पति के साथ सन्नी लियोने ने कई तस्वीरें खिंचवाई।
अपने फैन्स को अपनी मुस्कुराहट देते हुए सन्नी लियोन ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। सन्नी ने कहा "मैं बहुत खुश हूं यहां आकर। मुझे पता है कि थोड़ी देर हो गई है लेकिन इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे आशा है कि आप लोग जिस्म 2 देखेंगे और आपको यह फिल्म पसंद भी आएगी।"
सन्नी ने ये भी कहा कि वो सोमवार से अपनी फिल्म का प्रमोशन करना शुरु करेंगी और मीडिया से कहा "आप लोगों को ढेर सारे इंटर्व्यू मिलेंगे।"
सन्नी की फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग के दौरान भी उनके पति वेबर उनके साथ मौजूद थे और पूरी फिल्म के दौरान उन्होने सन्नी का हौसला भी बढ़ाया।


Click it and Unblock the Notifications
