पति की हां के बाद सन्नी करती हैं फिल्म
सन्नी के फिल्म में आने से पहले फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कहा था कि पोर्न स्टार होने के बावजूद सन्नी थोड़ा पुराने विचारों वाली हैं और अब उनकी इस बात को सन्नी ने अपने स्टेटमेंट से सच भी साबित कर दिया। सन्नी ने कहा "मुझे मिलने वाली कोई भी स्क्रिप्ट डेनियल की हां के बगैर अप्रूव नहीं होती। मैं कोई भी कॉट्रेक्ट उनके बिना पढ़े साइन नहीं करती।"
सन्नी के पति डेनियल ने भी सन्नी का साथ देते हुए कहा "भारतीय समाज में एडल्ट फिल्मों में होना बहुत ही बुरा माना जाता है। लेकिन हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मुझे अपने या अपनी पत्नी के लिए पोर्न स्टार का टैग नहीं दिया जाता। मेरी एक प्रोडक्शन कंपनी है और हम दोनों एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ते को शेयर करत हैं। हम दोस्त हैं, बिजनेस पार्टनर हैं और 24 घंटे साथ रहते हैं।"
सन्नी और डेनियल की शादी को अब करीबन एक साल हो चुके हैं और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। सन्नी की पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' की शूटिंग के दौरान डेनियल उनके साथ ही थे ताकि सन्नी को किसी तरह की कोई मुश्किल ना हो। साथ ही सन्नी की 'जिस्म 2' के प्रमोशन के लिए भी डेनियल इंडिया आए और सन्नी का पूरी तरह से सपोर्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications












