सनी देओल का बेटा भी बनेगा अभिनेता
बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल ने 1983 में निर्देशक राहुल रवेल की फिल्म 'बेताब' से करियर की शुरुआत की थी और अब उनका 19 वर्षीय बेटा करन देओल उनके अभिनय स्कूल का पहला छात्र बना है।
रवेल कहते हैं, "मैंने हाल ही मैं अपना अभिनय स्कूल शुरू किया है। यह विश्व विख्यात 'स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ एक्टिंग' की पहली भारतीय शाखा है और सन्नी का बेटा करन मेरा पहला छात्र है।"
न्यूयार्क के 'स्टेला एडलर' स्कूल का नाम अमेरिकी अभिनेता मार्लोन ब्रैंडो की पहली अभिनय शिक्षिका के नाम पर रखा गया है। यह दुनिया का एक प्रमुख अभिनय स्कूल है, जहां एंथोनी किन, वारेन बेट्टी और कैंडिस बर्जेन जैसी हॉलीवुड हस्तियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।


Click it and Unblock the Notifications











