करण देओल के अफेयर के बारे में जानकर ऐसा था सनी देओल का रिएक्शन? खुद किया खुलासा!

हाल ही मे देओल परिवार में शहनाई बजी थी और सुपरस्टार सनी देओल के घर में बहू आई थी। इस दौरान कई सितारे और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे लेकिन अब कुछ मजेदार खुलासा हुआ है। दरअसल करण देओल काफी समय से द्रिशा को डेट कर रहे थे और किसी को पता नहीं था कि वो शादी करेगें।
अब सनी देओल ने खुद बताया है कि जब उनको करण के अफेयर के बारे में पता चला तो उनका रिएक्शन कैसा था। सनी ने कहा, द्रिशा के बारे में करण ने अपनी मम्मी को बताया था और उन्होने आकर मुझे बताया था। हालांकि सनी देओल ने ये भी कहा है कि जब उनको पूरी बात पता चली तो वो थोड़े से हैरान जरूर हुए थे।
हालांकि उनको कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि करण ने खुद द्रिशा को अपने लिया चुना था। जब से द्रिशा घर में आई हैं सभी काफी खुश थे। सनी देओल ने ये भी कहा कि उनकी कोई बेटी नहीं है और द्रिशा के आने के बाद ये कमी भी पूरी हो गई है। सभी द्रिशा को काफी प्यार करते हैं।
सनी देओल का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि सनी देओल काफी कम बोलते हैं। इसके अलावा कपिल ने ये भी पूछा था कि क्या करण उनसे डरता है? इसपर सनी देओल ने कहा कि पिता से थोड़ा डरना देओल परिवार की खासियत है। करण मुझसे इसलिए डरता है क्योंकि बचपन में वो डांट खाता था।
सनी देओल इस दौरान अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर आए थे और उनके साथ अमीषा पटेल भी नजर आईं थीं। कहा जा रहा है कि सनी देओल काफी तगड़ा धमाका इस फिल्म के साथ करने वाले हैं।
गदर ने जिस तरह से धमाका किया था और लोगों को इस फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। सनी देओल लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं और ये शानदार होने वाला है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म किस तरह का कलेक्शन करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











