नीलाम होगा सनी देओल का मुंबई वाला घर? करोड़ों का लोन ना चुकाने पर एक्शन ले रहा है बैंक!

सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर खबरों में हैं और इसकी दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैँ। लेकिन इस बीच एक बुरी खबर भी सामने आ रही है जो कि सनी देओल को चिंता में डालने के लिए काफी है। पता चला है कि सनी देओल का घर नीलाम हो सकता है क्योंकि उनके ऊपर करोड़ों का लोन है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के जुहू स्थित विला को लेकर बैंक का करीब 56 करोड़ रुपये बकाया है। इस राशि का भुगतान ना करने पर सितंबर 2023 में नीलाम होने वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रकाशित एक नोटिस के अनुसार, 55,99,80,766 रुपये का भुगतान न करने के कारण विला की 25 सितंबर को ई-नीलामी की जाएगी।
हालांकि देखने वाली बात होगी की सनी देओल इस पर किस तरह का रिएक्शन देते हैं और अपना विला बचाते हैं या नहीं। इस नोटिस की बात करें तो इसमें बताया गया है कि, सनी देओल, जिनका असली नाम अजय सिंह है,
उधारकर्ता और गारंटर हैं और वह समय पर बैंक को उपरोक्त आंकड़े का भुगतान करने में विफल रहे हैं। इस वजह से बैंक उनकी प्रॉपर्टी को नीलाम करके ये पैसे लेगा। हालांकि लोगों को इंतजार है कि सनी देओल इसपर किसी तरह का रिएक्शन दें।
गदर 2 कमा रही है पैसे
सनी देओल की फिल्म गदर 2 लगातार कमाई कर रही है और अब तक वो 300 करोड़ के ऊपर का बिजनेस कर चुकी है। हालांकि सनी देओल ने इसके लिए कितनी फीस ली है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आईं हैं और उन्होने भी काफी अच्छा काम किया है। फिल्म के लीड रोल में उत्कर्ष शर्मा भी जंचे हैं।


Click it and Unblock the Notifications